औरैया : प्राइवेट नर्सिंग होम में छापे के दौरान ज़मीन पर रेंगती दिखी आशा बहुए- वीडियो वॉयरल।

औरैया बिधूना में प्राइवेट नर्सिंग होम में पड़े छापे के दौरान, बंद दरवाजे को जबरन खुलवाते अधिकारी ,दरवाजा खुलते ही मेज के नीचे छुपी 1 आशा बहु 2 आशा बहुएं जमीन पर रेंग कर निकली, और फिर एक कमरे में भयभीत दिखी लगभग आधा दर्जन आशा बहुएं।

ये कोई हारर मूवी नही बल्कि स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के द्वारा छापेमारी के दौरान प्राइवेट हॉस्पिटल में मेज के नीचे और जमीन पर रेंगती नजर आई आशा बहुएं। 
मांमला ये है कि सरकारी पैसा लेकर ग्रामीण क्षेत्र मे सेवा प्रदान करने वाली आशा बहु प्राइवेट नर्सिंग होम से कमीशन लेकर गर्भवती महिलाओं को वंहा ले जाती है जबकि इनका काम सरकारी अस्पताल ले जाना होता हैं।
सोशल मिडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा पहले तो भयभीत हुआ लेकिन अंत में हंसते हंसते लोटपोट हो गया ।
आखिर किस वजह से छुपी मेज के नीचे आशा बहु और जमीन पर क्यों रेंगती नजर आई आशा बहु।