विश्व : दुनिया में पहली बार किसी इंसान के दिमाग़ से निकाला गया ज़िंदा कीड़ा, इंग्लैंड की रहने वाली है महिला।
Medical Science First time in the World.
वैज्ञानिकों ने बताया है कि दुनिया में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के मस्तिष्क में आठ सेंटीमीटर का ज़िंदा कीड़ा मिला है।
ये महिला मूल रूप से इंग्लैंड की हैं, पिछले साल महिला की कैनबरा में हुई सर्जरी के दौरान दिमाग के एकदम आगे वाले हिस्से में क्षतिग्रस्त टिश्यू से एक 'तार जैसे दिखने वाली' चीज़ निकाली गई थी।
ये लाल रंग का कीड़ा क़रीब दो महीने तक महिला के दिमाग में रहा होगा।
शोधकर्ता अब ये चेता रहे हैं कि इस मामले से इस तर्क को बल मिलता है कि कैसे जानवरों से इंसानों में बीमारियों और संक्रमण फैलने का ख़तरा बढ़ता जा रहा है।
कैनबरा अस्पताल में संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजया सेनानयेक ने कहा, "जब डॉक्टर ने कुछ असामान्य सा देखा और उसे निकालने पर वो ज़िंदा आठ सेंटीमीटर लंबा लाल रंग का कीड़ा निकला तो उस वक्त ऑपरेशन थिएटर में मौजूद हर कोई हैरान था।
"ये एकदम नए तरह का संक्रमण है, जो आज से पहले किसी भी इंसान में नहीं पाया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के कीड़े आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कार्पेट पायथॉन नाम के सांपों में होता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि संभवतः महिला एक झील के पास रहती है और उसी के आसपास उगाई गई हरी पत्तेदार सब्ज़ी खाने से उनके दिमाग में ये कीड़ा पहुंचा।
इमर्जिंग इनफेक्शियस डिज़ीज़ जर्नल के में ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ मेहराब हुसैन ने आशंका जताई है कि महिला ने ग़लती से पायथॉन के मल और पैरासाइट के अंडों से दूषित पत्तेदार चीज़ें खा ली होगी।
मरीज़ को जनवरी 2021 के आख़िरी हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल महिला रिकवर कर रही है।

