रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन लोगों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान भटगांव- रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है। रक्त की आवश्यकता पड़ने पर और सही समय पर उसकी उपलब्धता नहीं होने पर कई बार मरीजों की जान चली जाती है। इन्हीं सभी गंभीरता बातों को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र पत्रकार वेलफेयर यूनियन भटगांव एवं कमला देवी बनाफर के स्मृति में केशरवानी मंगल भवन भटगांव में दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैरियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव के संचालक नरेश चौहान एवं प्रियंका चौहान के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर में नगर के एवं आसपास के गांव से रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से एचडी महंत, योगेश देवांगन, योगेश जायसवाल, बसंत सोनी, संतोष देवांगन, मोहन देवांगन, टीकाराम साहू, नरेंद्र चंद्रा, रामकृपाल, एमडी तौसीफ, चंद्रशेखर देवांगन, निखिलेश कुमार, खेम यादव आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर अपना रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में सहयोगी के रूप में स्वतंत्र पत्रकार वेलफेयर यूनियन भटगांव, धरम ब्लड बैंक चांपा, भटगांव थाना प्रभारी अमृत भार्गव एवं संभावी पब्लिक स्कूल के संचालक विशंभर साहू के योगदान से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया। रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को फल फ्रूट, जूस, बिस्किट आदि की व्यवस्था की गई थी। साथ ही सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो आदि स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। रक्तदान के बाद शरीर में नए सिरे से खून बनना शुरू होता हैं, जो पूरे शरीर को तरोताजा कर देती हैं। इससे शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, हार्ट अटैक जैसे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं होती है, इसीलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
लोगों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान
भटगांव- रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है। रक्त की आवश्यकता पड़ने पर और सही समय पर उसकी उपलब्धता नहीं होने पर कई बार मरीजों की जान चली जाती है। इन्हीं सभी गंभीरता बातों को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र पत्रकार वेलफेयर यूनियन भटगांव एवं कमला देवी बनाफर के स्मृति में केशरवानी मंगल भवन भटगांव में दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैरियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव के संचालक नरेश चौहान एवं प्रियंका चौहान के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर में नगर के एवं आसपास के गांव से रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से एचडी महंत, योगेश देवांगन, योगेश जायसवाल, बसंत सोनी, संतोष देवांगन, मोहन देवांगन, टीकाराम साहू, नरेंद्र चंद्रा, रामकृपाल, एमडी तौसीफ, चंद्रशेखर देवांगन, निखिलेश कुमार, खेम यादव आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर अपना रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में सहयोगी के रूप में स्वतंत्र पत्रकार वेलफेयर यूनियन भटगांव, धरम ब्लड बैंक चांपा, भटगांव थाना प्रभारी अमृत भार्गव एवं संभावी पब्लिक स्कूल के संचालक विशंभर साहू के योगदान से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया। रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को फल फ्रूट, जूस, बिस्किट आदि की व्यवस्था की गई थी। साथ ही सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो आदि स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। रक्तदान के बाद शरीर में नए सिरे से खून बनना शुरू होता हैं, जो पूरे शरीर को तरोताजा कर देती हैं। इससे शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, हार्ट अटैक जैसे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं होती है, इसीलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

