Box Office: 'मैं वापस आऊंगा' का बाल भी बांका नहीं कर पाई Cocktail 2, 'गवर्नर', BBV और 'हॉन्‍टेड 3D' की बजी पुंगी

कॉकटेल 2' ने बॉक्‍स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत जरूर की है, लेकिन यह इम्‍त‍ियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' का कुछ खास बिगाड़ नहीं पाई। वर्ड ऑफ माउथ के बूते शुक्रवार को भी इस फिल्‍म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी। जबकि इसके अलावा 'भारत भाग्‍य विधाता', 'गवर्नर' यहां तक क‍ि 'हॉन्‍टेड 3डी' की हालत भी पस्‍त हो गई है।

Box Office: 'मैं वापस आऊंगा' का बाल भी बांका नहीं कर पाई Cocktail 2, 'गवर्नर', BBV और 'हॉन्‍टेड 3D' की बजी पुंगी

शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया। ओपनिंग डे पर उम्‍मीद से अध‍िक, ₹13.50 करोड़ के नेट कलेक्‍शन के साथ इसकी शुरुआत हुई है, जो वीकेंड में अभी और बढ़ेगी। लेकिन इससे भी अध‍िक आश्‍चर्यजनक प्रदर्शन इम्‍त‍ियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ने किया है। ऐसा लग रहा था कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की फिल्‍म के आने से बाकी फिल्‍मों की बैंड बज जाएगी। शोज तो छ‍िनेंगे ही, दर्शक भी नई फिल्‍म को तरजीह देंगे। पर चौंकाते हुए दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह की फिल्‍म के कारोबार पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। यह विशुद्ध रूप से 'दर्शकों की तारीफ' का असर है। जबकि बाकी की फिल्‍में बेहाल हैं। 'भारत भाग्‍य विधाता' और 'गवर्नर' की हालत काटो तो खून नहीं जैसी हो गई है। जबकि अब तक दम दिखा रही 'हॉन्‍टेड 3डी' को भी सांप सूंघ गया है।

'कॉकटेल 2' के 10,835 शोज में रिलीज होते ही बाकी की सभी फिल्‍मों के स्‍क्रीन्‍स में भारी कटौती हुई है। एक दिन पहले 2,138 शोज में दिखाई जा रही 'मैं वापस आऊंगा' शुक्रवार को 1,087 शोज में प्रदर्श‍ित हुई। इसी तरह 'भारत भाग्‍य विधाता' 1,583 शोज से घटकर 531 शोज, 'हॉन्‍टेड 3D' के पास 4,150 शोज थे, जो 2,248 पर सिमट गए। 'है जवानी तो इश्‍क होना है' के शोज भी 2,862 से कम कर 1,305 कर दिए गए हैं। 'गवर्नर' तो 300 से भी कम शोज में दिखाई गई।

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 8वां दिन

सही मायने में शुक्रवार को असली विजेता बनकर 'मैं वापस आऊंगा' उभरी है। वर्ड ऑफ माउथ के बूते इम्‍त‍ियाज अली  की इस फिल्‍म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। Sacnilk के मुताबिक, ₹70 करोड़ के बजट में बनी इस पीरियड ड्रामा ने 8वें दिन ₹1.90 करोड़ का नेट बिजनस किया है। जबकि एक दिन पहले गुरुवार को इसने ₹2.20 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, यह हिट-सुपरहिट से अभी कोसों दूर है, पर एक अच्‍छी फिल्‍म होने के कारण दिल जीत रही है। 'मैं वापस आऊंगा' ने आठ दिनों में अब देश में ₹14.15 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। विदेशों में अब तक हुई ₹9.25 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ अब इसका टोटल वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन ₹26.13 करोड़ तक पहुंचा है।

  • पहला दिन, शुक्रवार - ₹1.15 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार - ₹1.85 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार - ₹2.50 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार - ₹1.15 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹1.65 करोड़
  • छठा दिन, बुधवार- ₹1.75 करोड़
  • 7वां दिन, गुरुवार- ₹2.20 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार - ₹1.90 करोड़



'हॉन्‍टेड 3D' को 8वें दिन लगा जोर का झटका

विक्रम भट्ट के डायरेक्‍शन में बनी 'हॉन्‍टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्‍ट' को अपने कम बजट का फायदा मिला है। इसने पहले हफ्ते में ही अपनी ₹15 करोड़ की लागत वसूल ली। लेकिन 8वें दिन इसे झटका लगा है। गुरुवार को ₹1.15 करोड़ की नेट कमाई करने वाली इस हॉरर फिल्‍म ने शुक्रवार को महज ₹50 लाख कमाए हैं। मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्‍टारर इस फिल्‍म ने आठ दिनों में देश में ₹16.40 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

  • पहला दिन, शुक्रवार - ₹2.50 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार - ₹3.25 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार - ₹3.60 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार- ₹2.00 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹2.00 करोड़
  • छठा दिन, बुधवार- ₹1.40 करोड़
  • 7वां दिन, गुरुवार- ₹1.15 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार- ₹50 लाख



'भारत भाग्‍य विधाता' बॉक्‍स ऑफिस: 8वें दिन हवा टाइट

पहले से ही बेहद सुस्‍त कंगना रनौत की 'भारत भाग्‍य विधाता' की हालत 8वें दिन और खराब दिखी। गुरुवार को जहां इसने ₹45 लाख कमाए थे, वह कमाई शुक्रवार को गिरकर ₹10 लाख पर पहुंच गई है। ₹60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म अब तक आठ दिनों में ₹6.65 करोड़ का नेट कलेक्‍शन ही कर पाई है। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' के बाद यह कंगना रनौत के करियर की लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्‍म है।

  • पहला दिन, शुक्रवार - ₹1.00 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार - ₹1.45 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार - ₹1.80 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार- ₹65 लाख
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹65 लाख
  • छठा दिन, बुधवार - ₹55 लाख
  • 7वां दिन, गुरुवार- ₹45 लाख
  • 8वां दिन, शुक्रवार- ₹10 लाख



'गवर्नर' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: काटो तो खून नहीं

मनोज बाजपेयी स्‍टारर 'गवर्नर' की हालत और भी बदतर है। ₹25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 8वें दिन ₹13 लाख कमाए हैं। 'द केरल स्‍टोरी' फेम विपुल शाह के बैनर तले और 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के एक्‍टर चिन्‍मय मंडलेकर के डायरेक्‍शन में बनी 'गवर्नर' आठ दिनों में महज ₹6.17 करोड़ का नेट बिजनस ही कर पाई है।

  • पहला दिन, शुक्रवार - ₹90 लाख
  • दूसरा दिन, शनिवार - ₹1.15 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार - ₹1.40 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार - ₹50 लाख
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹46 लाख
  • छठा दिन, बुधवार - ₹30 लाख
  • 7वां दिन, गुरुवार- ₹30 लाख
  • 8वां दिन, शुक्रवार - ₹13 लाख



'है जवानी तो इश्‍क होना है' मूवी कलेक्‍शन: 15वां दिन

डेविड धवन के डायरेक्‍शन में बनी 'है जवानी तो इश्‍क होना है' तमाम कोश‍िशों के बावजूद फ्लॉप हो गई है। 13 दिनों तक करोड़ में कमाई करने के बाद गुरुवार को जहां इसने ₹90 लाख कमाए थे, वहीं अब शुक्रवार को 15वें दिन ₹40 लाख का कारोबार हुआ है। इस रोम-कॉम का बजट ₹95 करोड़ है और इसने 15 दिनों में देश में ₹49.80 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹73.14 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। फिल्‍म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक ₹14.10 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है।

  • पहला हफ्ता - ₹37.70 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार - ₹1.85 करोड़
  • 9वां दिन, शनिवार - ₹2.35 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार- ₹2.90 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार- ₹1.35 करोड़
  • 12वां दिन, मंगलवार - ₹1.35 करोड़
  • 13वां दिन, बुधवार - ₹1.00 करोड़
  • 14वां दिन, गुरुवार- ₹90 लाख
  • 15वां दिन, शुक्रवार- ₹40 लाख