Kantara Chapter 1 Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्‍म 6 दिन में 400Cr पार, KGF2 को दिखाई आंख, 7वें द‍िन बनेगा रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्‍म 6 दिन में 400Cr पार, KGF2 को दिखाई आंख, 7वें द‍िन बनेगा रिकॉर्ड

'कांतारा चैप्‍टर 1' ने बॉक्‍स ऑफिस पर 6 दिनों में तहलका मचा दिया है। इसने छह दिनों में ना सिर्फ अपने बजट से 132% से अध‍िक की कमाई की है, बल्‍क‍ि 400 करोड़ क्‍लब में भी एंट्री ले ली है। बुधवार को 7वें दिन यह एक नया र‍िकॉर्ड भी बनाने वाली है।

 

बॉक्‍स ऑफिस: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्‍टर 1' 6 दिन में 400Cr पार, KGF2 को दिखाई आंख, 7वें द‍िन बनेगा रिकॉर्ड

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्‍स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। रिलीज के छह दिनों में ही इसने देश में अपने बजट से 132.2% अध‍िक का कारोबार कर लिया है। बुधवार को 7वें दिन जहां यह देश में 300 करोड़ क्‍लब में धमाकेदार एंट्री लेने वाली है, वहीं छह दिनों में ही इस फिल्‍म ने 400 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर ली है। इतना ही नहीं, यह फिल्‍म हिंदी और कन्‍नड़ में भी 100 करोड़ क्‍लब की दहलीज पर पहुंच चुकी है। मंगलवार को ऋषभ शेट्टी की फिल्‍म ने कन्‍नड़ सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर 'KGF 2' को भी टक्‍कर दी है।

'कांतारा चैप्‍टर 1' के राइटर-डायरेक्‍टर और लीड एक्‍टर ऋषभ शेट्टी हैं। यह पीरियड माइथोलॉजिकल एक्‍शन ड्रामा साल 2022 में आई ब्‍लॉकबस्‍टर 'कांतारा' का प्रीक्‍वल है। यह दिलचस्‍प है कि जहां बीते दिनों रजनीकांत की 'कुली' और पवन कल्‍याण की 'दे कॉल हिम ओजी' से लेकर बॉलीवुड की 'सिंकदर' और 'वॉर 2' जैसी बड़ी फिल्‍मों को टिकट ख‍िड़की पर कमाई के लिए पापड़ बेलने पड़े, वहीं मूल रूप से कन्‍नड़ में बनी 'कांतारा चैप्‍टर 1' हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम, पैन इंडिया तगड़ी कमाई कर रही है।


'कांतारा चैप्‍टर 1' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6

Sacnilk के मुताबिक, 'KANTARA CHAPTER ONE' ने घरेलू बाजार में बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखी है। चार दिनों के एक्‍सटेंडेड वीकेंड और सोमवार को मजबूत पकड़ के बाद, फिल्म ने अब छठे दिन एक और छलांग लगाते हुए सभी 5 भाषाओं में 33.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले इसने 31.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया था।

#thebharatnews