बॉबी देओल के 26 साल के बेटे को देख लोगों को याद आई 'सोल्जर', NYU से फाइनेंस में ग्रेजुएट हैं आर्यमन
बॉबी देओल ने अपने बड़े बेटे आर्यमन देओल को बर्थडे विश करते हुए उनका नया लुक भी दिखाया। हर कोई अब आर्यमन की तारीफ कर रहा है। उनके लुक को लेकर भी खूब चर्चे हैं। आइए उनके बारे में और जानकारी देते हैं।
मंगलवार को एक्टर बॉबी देओल के बड़े बेटे आर्यमन देओल का जन्मदिन था। 'एनिमल' फिल्म के एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट के जरिए अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी। बॉबी ने सोशल मीडिया पर पिता-बेटे की जोड़ी की एक शानदार सेल्फी शेयर की, जिसमें दोनों काले रंग के कपड़ों में एक जैसे दिख रहे थे। आर्यमन पर प्यार बरसाते हुए बॉबी ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर लिखा, 'मेरे प्यारे आर्यमन, मेरे एंजल... जन्मदिन मुबारक हो, तुम्हें सबसे ज़्यादा प्यार करता हूं।'
एक्टर Rahul Dev ने भी कमेंट सेक्शन में आर्यमन को बधाई दी और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेटा... बहुत सारा प्यार, साथ ही रेड हार्ट इमोजी भी बनाए।' एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने कहा, 'माता-पिता को भी जन्मदिन की बधाई!'
आर्यमन और बॉबी देओल की तुलना
आर्यमन की इस फोटो पर लोगों ने बड़े प्यार कमेंट्स किए हैं और बॉबी देओल के जवानी के दिनों को भी याद कर लिया। एक यूजर ने लिखा- एकदम बॉबी देओल की कॉपी। एक ने कहा- बॉबी से जवानी के दिन याद आ गए। एक यूजर ने कहा- सोल्जर वाला बॉबी याद आ गया।
कौन हैं आर्यमन देओल?
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि Bobby Deol और उनकी पत्नी तान्या के घर 16 जून 2001 को मुंबई में उनके पहले बच्चे, बेटे आर्यमन का जन्म हुआ था। हालांकि आर्यमन मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन उन्होंने बैंकॉक, थाईलैंड में हुए IIFA अवॉर्ड्स 2018 में अपने पिता के साथ पहली बार पब्लिक में अपीयरेंस दी थी।

आर्यमन की पढ़ाई-लिखाई
NYU स्टर्न से फाइनेंस में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ, उन्होंने एक्टिंग, डांस और फिल्ममेकिंग की भी ट्रेनिंग ली है, क्योंकि वे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, शुरू में उनके माता-पिता को उम्मीद थी कि वह अमेरिका में कॉर्पोरेट करियर बनाएंगे, लेकिन आर्यमन ने फिल्मों के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला किया। अपने डेब्यू की तैयारी के लिए उन्होंने एक्टिंग, फिल्म मेकिंग, एडिटिंग और डांसिंग में औपचारिक ट्रेनिंग ली है।
बॉबी देओल की अगली फिल्म 'अल्फा'
बॉबी के प्रोफेशनल काम की बात करें तो, वह अपनी आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, शरवरी और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इससे पहले, बॉबी ने अपनी को-स्टार आलिया की तारीफ करते हुए कहा था कि वह इस फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन वाले रोल के लिए आलिया की तैयारी देखकर काफी प्रभावित हुए थे।
'अल्फा' रिलीज डेट
'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन सेंट्रिक फिल्म है। आदित्य चोपड़ा की बनाई 'अल्फा' के इस साल 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

