Bihar News: बदलेगा राजधानी पटना का नाम, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Patna News Today: बिहार की राजधानी पटना का नाम बदला जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने सार्वजनिक मंच से इसकी घोषणा की है। उन्होंने सैटेलाइट टाउनशिप पर भी बड़ी बात कही है। पढ़िए पूरी खबर यहां।

Bihar News: बदलेगा राजधानी पटना का नाम, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

पटना: बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलने जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने इसका ऐलान कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी बुधवार 17 जून को फुलवारीशरीफ, पटना के ग्राम नदियावां में सहयोग शिविर कार्यक्रम को दौरान इसका ऐलान कर दिया है।

 

जब कंकड़बात हुआ करती थी एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनी

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 'हमलोग लंबे समय तक देखते थे। पटना का पहचान था कंकड़बाग। लोग कहते थे कि एशिया का सबसे बड़ा टाउनशिप है। धीरे धीरे वो स्लम का इलाका बन गया, अब वो टाउनशिप नहीं रहा। पहले जब मैं नगर विकास मंत्री था तो वहां से पानी निकालने में ही हमको बहुत समस्या होती थी। अब धीरे-धीरे हम टाउशिप बना रहे हैं।'

मैंने तो इससे बड़े पटना की कल्पना की है। मैं इसका नाम पाटलिपुत्र रखने का काम किया है।

सम्राट चौधरी, CM

 

पटना का नया नाम पाटलिपुत्र : सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी कड़ी में बोलते हुए बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि 'लोगों ने हमसे कहा कि आप बड़ा टाउशनिप बना रहे हैं। इसलिए पटना की पहचान नए नाम पाटलिपुत्र होना चाहिए। कई लोग मुद्दा बनाते हैं कि ये मगध की राजधानी थी, इसका नाम पाटलिपुत्र था। इसका नाम बदल देना चाहिए। मैंने तो इससे बड़े पटना की कल्पना की है। मैं इसका नाम पाटलिपुत्र रखने का काम किया है। लेकिन आपको आश्वस्त करता हूं कि किसी को दिक्कत नहीं होगी। एक तो किसानों के मुआवजे के लिए कैबिनेट से कई फैसले मैं लूंगा।'

 

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि पटना में प्रस्तावित टाउनशिप का नाम अब पाटलिपुत्र होगा। पटना के फुलवारीशरीफ में सहयोग शिविर के दौरान सीएम सम्राट चौधरी का ये ऐलान कई मायनों में बड़ी बात है, क्योंकि अर्से से पटना का नाम बदल कर पाटलिपुत्र किए जाने की मांग की जा रही थी।