प्रयागराज : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुष्मान योजना का उद्घाटन

प्रयागराज : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुष्मान  योजना का उद्घाटन

कोरांव प्रयागराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान योजना का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आशा बहुओं व आशाओं को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा महिलाओं को डिलेवरी सहित महिलाओं को सशक्त जागरूक करने के लिए सराहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल ने डाक्टर के जर्जर आवासों व महिलाओं के लिए आवास की धोषणा की साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष ने अस्पताल में पानी व जल निकासी के साथ लाईट लगवाने का आह्वाहन दिया। इस अवसर पर बबुआन दुबे, रामकृष्ण केशरी विधायक के पी आर ओ रामाश्रय शुक्ल उपस्थित रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा समीम अख्तर, धर्मेंद्र सिंह,ए के शुक्ला, दीप्ति सोनकर,श्रेया शुक्ला, भी मौजूद रहीं। और महिलाओं तथा प्रसव सम्बंधित जानकारी महिलाओं तथा बचाव के उपाय बताए।