32 वा विशाल निशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ 

32 वा विशाल निशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ 
32 वा विशाल निशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ 

प्रतापगढ़ महावीर चेरिटेबल सोसायटी द्वारा आयोजित तथा जिला अंधता निवारण समिति, प्रतापगढ़ के आर्थिक सहयोग एवं जिला स्वास्थ्य सामिति,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला चिकित्सालय के मार्गदर्शन में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क मौतियाबिंद ऑपरेशन शिविर  सालगिया भवन,जीरो माइल चौराहे पर नगर परिषद अध्यक्ष रामकन्या प्रह्लाद गुजर की अध्यक्षता व पीएमओ
ओ पी दायमा तथा नगर अध्यक्ष उत्सव जैन व इफसमन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर मोदी के विशिष्ठ आतिथ्य में  आयोजित किया गया. अतिथियों ने 32 वे शिविर की सोसायटी परिवार को बधाइयां देते हुए शिविर के सफल होने की कामना की.अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर सोसायटी के सह सचिव दीपक पाड़लिया ने स्वागत किया. सोसायटी के अध्यक्ष संजय वगेरिया ने अतिथियों व उपस्थित आगन्तुकों के स्वागत उदबोधन के साथ संस्था द्वारा निर्माणाधीन आई हॉस्पिटल के बारे में जानकारी दी शिविर के आरंभ में 980 रोगियों की जांच,198 ऑपरेशन योग्य मरीज चिन्हित किए गए, चश्में के नंबर के लिए रोगियों को  21 दिसंबर को 11 बजे बुलाया गया है,शेष को दवाई देकर विदा किया गया.रोगियों की जांच व भर्ती प्रक्रिया के साथ कोटा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सुधीर गुप्ता एवं डॉ.राधेश्याम कच्छावा प्रतापगढ़ व उनकी टीम द्वारा नियमित ऑपरेशन किए जाएंगे.उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन में कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण(loc)सहित आवास,भोजन, दवाइयों तथा चश्में की निशुल्क व्यवस्था रहेगी.