जिले में 6640 लोगो ने मेडिकल स्टोर्स पर कराई निशुल्क बीपी की जांच

The Bharat News 

नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले के नागरिकों के नि:शुल्‍क बी.पी.जांच के लिए गत 8 जनवरी 2024 से प्रारंभ हुए नि:शुल्‍क बी.पी.जांच अभियान का लाभ जिले के 6 हजार 640 नागरिकों को मिला है। औषधी निरीक्षक एस.के.तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 45 मेडिकल स्टोर्स पर आने वाले व्यक्तियों के नि:शुल्‍क बी.पी. चेक-उप अभियान के तहत गत 20 दिनों में विभिन्न मेडिकल स्टोरों द्वारा कुल 6640 व्यक्तियों का निःशुल्क बी.पी. चेक किया गया है, जिसमे से लगभग 940 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर असामान्य पाया गया है, जांच में असामान्‍य ब्‍लड प्रेशर पाए गए सभी व्यक्तियों को चिकित्सक को दिखाकर विस्तृत जांच कराने हेतु उचित सलाह मेडिकल संचालकों द्वारा दी गई है। मेडिकल स्‍टोर्स पर बी.पी. की जांच करवाने वाले सभी लोगो को नि:शुल्‍क जांच कार्ड भी प्रदान किया जा रहा है। मेडिकल स्टोर्स पर संचालित यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।