प्रतापगढ़ जिले को मिली पांच एंबुलेंस की सौगात मरीज को मिलेगी बेहतर सुविधा, विधायक ने 4 को दिखाई हरी झंडी
प्रतापगढ़ जिले को मिली पांच एंबुलेंस की सौगात मरीज को मिलेगी बेहतर सुविधा, विधायक ने 4 को दिखाई हरी झंडी

प्रतापगढ़ जिले को आज पांच एंबुलेंस की सौगात मिली है। विधायक रामलाल मीणा व जिला प्रमुख इंदिरा देवी मीणा ने 4 को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । जानकारी के अनुसार अब मरीज को लाने ले जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रतापगढ़ जिले में चिकित्सा सेवा को लेकर कहीं प्रकार की सौगात दी गई है जिसमें जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के साथ जिले में एक क्रिटिकल वार्ड की सौगात प्रतापगढ़ को दी हे साथ हि आज प्रतापगढ़ जिले में पांच एंबुलेंस की सौगात दी जिसमें प्रतापगढ़ जिले के मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी जानकारी के अनुसार बता दे की प्रतापगढ़ किसी समय जिला चिकित्सालय में अगर मरीज को लाया जाता था उसे तुरंत यहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही रेफर कर दिया जाता था इसको लेकर विधायक रामलाल मीणा के अथक प्रयासों से प्रतापगढ़ जिले में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहीं बार मांग की गई जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 3 क्रिटिकल वार्डों की घोषणा की थी जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने गृह जिले में व दूसरा चिकित्सा मंत्री दोसा व तीसरा प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा के विधान सभा क्षेत्र में क्रिटिकल वार्ड की सौगात दी। जहां पर प्रतापगढ़ जिले में आसपास के मंदसौर बांसवाड़ा चित्तौड़ डूंगरपुर सहित आसपास क्षेत्र के मरीजों का इलाज प्रतापगढ़ में बने क्रिटिकल वार्ड में आसानी से हो पाएगा।इसी के साथ प्रतापगढ़ चिकित्सा सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जिला चिकित्सालय में डॉक्टर की नियुक्ति की यहां पर अब मरीजों को उपचार के लिए हर सुविधा मिल रही है। विधायक रामलाल मीणा व जिला प्रमुख इंदिरा देवी मीणा ने आज जिला चिकित्सालय परिसर में पहुंचकर यहां पर बन रहे क्रिटिकल वार्ड का निरीक्षण करते हुए प्रतापगढ़ जिले को मिली एंबुलेंसो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान यहां पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राणावत, सीएमएचओ डॉक्टर वीडी मीणा , पीएमओ दायमा मौजूद रहे जानकारी देते सीएमएचओ वीडी मीणा ने बताया कि विधायक रामलाल मीणा की ओर से जिले में पांच एंबुलेंस की सौगात मिली जिसमें एक एंबुलेंस जिला चिकित्सालय में दूसरी अरनोद तीसरी दलोट , चौथी धोलापानी , पांचवी केला मेला भेजी गई है

