कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने हाई स्कूल देवरी सेंगरांन एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को जिले के नईगढ़ी विकासखंड अंतर्गत आने वाली शासकीय हाई स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र देवरी सेंगरांन का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव द्वारा किए गए निरीक्षण दौरान मध्यान भोजन व्यवस्था ठीक पाई गई। वहीं भोजनालय में साफ सफाई की कमी पाए जाने पर बेहतर साफ सफाई हेतु निर्देश दिए। वही बच्चों के पीने के पानी के साथ-साथ शौचालय में पानी व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा जब हाई स्कूल प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया तो वहां प्रयोगशाला संबंधी इंस्ट्रूमेंट व्यवस्थित रूप से नहीं पाए गए। साथ ही हाई स्कूल विद्यालय भवन में साफ स्वच्छता की कमी पाई गई। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान खेल एवं प्रायोगिक सामग्री न केवल अलमारी के अंदर बंद पाई गई बल्कि खेल सामग्री देखने पर एहसास हुआ कि इसका कभी भी प्रयोग ही नहीं किया गया। हालात कुछ इस तरह देखने को मिला की खेल सामग्री स्कूल के अलमारी में रखे रखे खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा पठन-पाठन से लेकर अन्य विषय वस्तु को लेकर सुधार हेतु विद्यालय प्रमुख को निर्देश दिए गए। वही अव्यवस्था पाए जाने पर मौके की स्थिति का पंचनामा तैयार कर प्रभारी प्राचार्य को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही माध्यमिक विभाग के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए की मध्यान्ह भोजन के खाद्यान्न के रखरखाव हेतु जो बर्तन ट्रंक स्कूल में रखे हुए हैं उनमें खाद्यान्न रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने हाई स्कूल देवरी सेंगरांन एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने हाई स्कूल देवरी सेंगरांन एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

*हाई स्कूल नवीन भवन का लिया जायजा*

कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव जब हाई स्कूल देवरी सेंगरांन का औचक निरीक्षण कर रहे थे इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि करीब 4 वर्ष पूर्व हाई स्कूल का नवीन भवन बनकर तैयार है लेकिन आज तक हैंड ओवर न होने के कारण हाई स्कूल की कक्षाएं माध्यमिक विद्यालय में चलाई जा रही है। जिस पर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव हाई स्कूल नवीन भवन का निरीक्षण करते हुए विद्यालय तक आवागवन की सुविधा के साथ-साथ आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

*कलेक्टर ने लिए बच्चों की कक्षाएं*

मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय देवरी सेंगरांन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की क्लास लेते हुए उनसे गिनती पहाड़ा एवं पुस्तकें पढ़वा कर पठन-पाठन की गुणवत्ता परखते हुए स्वयं एक शिक्षक की भांति क्लास लिए। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा पूछे गए सवालों का छात्र-छात्राओं द्वारा जवाब दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को अपने हाथ से टॉफी वितरित की गई। जिलाधीश के हाथों टाफी पाकर विद्यालय के बच्चे खुश नजर आए।

*आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी डेट का मिला पोषण आहार*

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा शासकीय विद्यालय देवरी सेंगरांन के साथ-साथ विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी डेट का पोषण आहार पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सपायरी डेट का पोषण आहार आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर मिलना गंभीर मामला है। आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर जो एक्सपायरी डेट का पोषण आहार पाया गया वह नवंबर माह में ही एक्सपायर हो चुका था लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र के स्टोर में रखा पाया गया। जिस पर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बीके पांडेय तहसीलदार दीपक तिवारी सीईओ जनपद कल्पना यादव सीडीपीओ महिला बाल विकास एवं खाद्य आपूर्ति अधिकारी ग्राम पंचायत के सरपंच डीके तिवारी सहित अन्य

मौजूद रहे।