Shreyas Iyer Statement: पहला स्थान छिना, लगातार तीसरा मैच हारा, गुस्से में श्रेयस अय्यर इन खिलाड़ियों पर फाड़ गए बिल

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया।

Shreyas Iyer Statement: पहला स्थान छिना, लगातार तीसरा मैच हारा, गुस्से में श्रेयस अय्यर इन खिलाड़ियों पर फाड़ गए बिल

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली 33 रनों की हार और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने टीम की खामियों पर खुलकर बात की और हार का सबसे बड़ा ठीकरा खराब फील्डिंग और छूटे हुए कैचों पर फोड़ा। अय्यर ने स्पष्ट किया कि अगर शुरुआत में कैच न छूटे होते तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।

कैच छोड़ना सबसे बड़ा झटका रहा- श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने हार का विश्लेषण करते हुए सबसे पहले फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि लक्ष्य थोड़ा ज्यादा हो गया था क्योंकि हमने शुरुआत में कई कैच छोड़े। मेरा मानना है कि अगर हम वे कैच पकड़ लेते तो उनके स्कोर को आसानी से 30 से 40 रन कम पर रोका जा सकता था। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा विकेट धीमा होता गया और कटर गेंदें रुककर आ रही थीं। हम न तो फील्डिंग में न गेंदबाजी में और न ही बल्लेबाजी में पर्याप्त रूप से व्यापक प्रदर्शन कर पाए। हैदराबाद ने वाकई बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें दिखाया कि मैच कैसे जीता जाता है।'

कैसे लगातार तीन मैच हार गई टीम

टूर्नामेंट की शुरुआत को याद करते हुए अय्यर ने टीम को सकारात्मक रहने की सलाह दी। उन्होंने टीम के माहौल पर बात करते हुए कहा, 'इस टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत किसी परियों की कहानी जैसी रही थी। हर कोई बहुत अच्छे मानसिक स्पेस में था और टीम का माइंडसेट शीर्ष स्तर का था। अब यह जरूरी है कि हम उसी मानसिकता के साथ बने रहें। नकारात्मक बातों से ध्यान भटकना आसान है लेकिन हमें वापस जाकर उन चीजों पर विचार करना होगा जो पिछले तीन मैचों में हमने सही नहीं की हैं। हमें मजबूती से वापसी करनी होगी।'

SRH को विजय रथ को KKR ने रोका, 7 विकेट से जीत लिया मुकाबला



कूपर कोनोली की जमकर तारीफ

भले ही टीम हार गई लेकिन अय्यर ने युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली के जज्बे को सराहा। उनके जुझारूपन पर बात करते हुए कप्तान ने कहा, 'वह (कोनोली) अद्भुत हैं। उनकी मानसिकता और जिस तरह का चरित्र वह मैदान पर दिखाते हैं वह टॉप नॉच है। यह कुछ ऐसा है जिसे सभी खिलाड़ी उनसे सीख सकते हैं। इसके अलावा मुझे लगता है कि उनके पास दबाव की स्थिति में बड़े रन बनाने का कौशल है। उन्होंने अतीत में ऐसा किया है और आज इसका सटीक उदाहरण था। वह निडर थे और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका रवैया शानदार था।'

चहल और गेंदबाजी रणनीति पर अफसोस

अय्यर ने बताया कि उन्होंने बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए युजवेंद्र चहल का आक्रामक इस्तेमाल करने की कोशिश की थी लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे आक्रामक होने के लिए कहा था खासकर जब नए बल्लेबाज आए थे क्योंकि वे पहली ही गेंद से प्रहार कर रहे थे। उस समय विकेट लेना बहुत महत्वपूर्ण था। लेकिन दुर्भाग्य से हम कैच नहीं पकड़ सके। मुझे लगता है कि आज के खेल में हमारे लिए यह सबसे बड़ा झटका था। निश्चित रूप से यह आत्म-मंथन करने और मजबूती से वापसी करने का समय है।'