रिमझिम इस्पात फैक्ट्री से फैल रहा जल और वायु प्रदूषण

रिमझिम इस्पात फैक्ट्री से फैल रहा जल और वायु प्रदूषण, फैक्ट्री से निकलता है बड़े पैमाने पर केमिकल युक्त पानी, फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं लोगों को कर रहा बीमार, फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी बहकर पहुंच रहा किसानों के खेत में, केमिकल युक्त पानी खेतों में पहुंचने से सूख रही किसानों की फसलें, मामला हमीरपुर जिले के सुमेरपुर इलाके की रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का

रिमझिम इस्पात फैक्ट्री से फैल रहा जल और वायु प्रदूषण
रिमझिम इस्पात फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी किसानो की फसलों को कर रहा बर्बाद

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पिछले कई वर्षों से जानी-मानी लोहे की रिमझिम इस्पात फैक्ट्री चल रही है। इस्पात फैक्ट्री में बड़ी-बड़ी भट्टी में लोहा गलाया जाता है, फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर निकलने वाला केमिकल युक्त पानी फैक्ट्री के बाहर छोड़ा जा रहा है, केमिकल युक्त पानी से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है, तो वही फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए बीमारियों को दावत दे रहा है। जिला प्रशासन से शिकायत के बाद कोई कार्यवाही नहीं होती।

                   हमीरपुर जिले के सुमेरपुर इलाके में पिछले कई दशकों से रिमझिम इस्पात फैक्ट्री चल रही है, इस्पात फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर लोहे को गला कर सरिया, गाटर बनाई जाती हैं, फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी खुले में बहने से खेतों में पहुंच रहा है। जिससे किसानों की फसलें सूख जाती हैं, फैक्ट्री का पानी खेतों में पहुंचते ही खेत में खड़ी फसल सूखने लगती है, फैक्ट्री के आसपास खेती करने वाले किसानों का कहना है कि उनके साथ हमेशा ऐसा होता रहता है कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की लेकिन किसी भी ज़िम्मेदार अधिकारी ने अब तक सुध नहीं ली है।

तो वही रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से भी लोगों को समस्या हो रही है, फैक्ट्री में चिमनी ना होने की वजह से लोहा गलाने पर निकलने वाला काला धुआं आसपास के इलाके में छा जाता है। जिससे स्थानीय लोगों में बीमारियां होने का खतरा बढ़ रहा है, जबकि प्रदूषण रोकने के लिए सरकार के सख्त निर्देश पर अत्याधुनिक चिमनी बनाई जा रही है,, ऐसे में फैक्ट्री खुलेआम बस्तियों के बीच अपना धुआं उड़ा रही है। फिर भी ऐसे मामलो पर जिला प्रशासन कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि पत्रकारों के सवाल के जबाव में सदर विधायक मनोज प्रजापति ने मामले को गंभीरता से लिया है।