आज दोपहर हुई तेज बारिश के चलते बादल के गरजने से खेतों में काम कर रहे किसान का मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे किसान का शरीर बुरी तरह झुलस गया। जिसे आनन फानन में डायल 108 की मदद से घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला में भर्ती कराया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। पूरा मामला हमीरपुर जिले के मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव का है जहां शिव शंकर पुत्र हरिराम खेतों में काम कर रहा था तभी अचानक बारिश के साथ बादलों के गरजने से मोबाइल फोन फट गया जिससे किसान के कपड़ों में आग लग गई। जिससे शिव शंकर बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल के परिजनों को सूचना दी और परिजनों में डायल 108 के मदद से युवक को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।