मौदहा सरकारी अस्पताल में नहीं करते कर्मी इलाज खुद ही करनी पड़ती है पट्टी,वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल
मौदहा सरकारी अस्पताल में नहीं करते कर्मी इलाज खुद ही करनी पड़ती है पट्टी,वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की लापरवाही से अब मरीज खुद ही डॉक्टर बनकर सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ड्रेसिंग रूम में अपने हाथों से चोट में मरहम पट्टी करते नजर आ रहे है।तो वही अस्पताल के अधीक्षक ने दोसी कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बे का उच्चीकृत सरकारी अस्पताल वैसे तो हमेशा से ही चर्चा में बना रहा है कभी दवाइयां बाहर से लिखे जाने व कभी डॉक्टरों को अस्पताल में न बैठने की खबर से चर्चा में रहता है पर अब एक नया सनसनीखेज मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि दो मरीज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आए और ड्रेसिंग रूम में मरहम पट्टी करते हुए देखाई दे रहे है।
वीडियो के संबंध में बताया गया कि यह दोनों मरीज मकराव गांव के इंद्रपाल व कस्बे के देवी चौराहा निवासी अशोक का है जिसमें वह दोनों मरीज बता रहे हैं की दो घंटे ड्रेसिंग रूम में इंतजार करने के बाद जब कोई भी डॉक्टर वहां नहीं आया तब उन्होंने खुद ही अपने हाथों से लगी चोट पर मरहम पट्टी बांधना शुरू कर दीया।वीडियो के संबंध में जब अस्पताल के अधीक्षक को रजत रंजन तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और जो भी दोषी कर्मचारी है उसके विरुद्ध विभागीय कठोर कार्यवाही की जाएगी।