चौमहला : क्षेत्र में तेजी से फैल रहा आंखों का इंफेक्शन
चौमहला ● धरम सिंह
चौमहला क्षेत्र में इन दिनों आंखों में इंफेक्शन की बीमारी तेजी से फैल रही है।
चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी संख्या में कंजेक्टिवाइटिस के मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों का इन्फेक्शन तेजी से फैला है। बारिश के मौसम में कंजेक्टिवाइटिस के संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज होती है।
इसी वजह से चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में पहुंचने वाला हर मरीज आंखों के संक्रमण से ग्रसित है। आंखों के इंफेक्शन की बीमारी फैलने से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है।
चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. ( राजकुमार वाघेला ) - नेत्र रोग के लिए जानकारी देते हुए बताया कि
चौमहला स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र रोग के प्रतिदिन करीब सौ से डेढ़ सौ मरीज पहुंच रहे हैं। बीमारी से बचाव के लिए आम लोगों को यह सावधानियां बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. ( राजकुमार वाघेला ) इनका कहना है।
आंखों में जलन, लाल होने या पानी आने की समस्या होने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।
संक्रमित मरीज के संपर्क में नहीं आए।
संक्रमित व्यक्ति के उपयोग के लिए घर में नैपकिन, टॉवल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं अलग रखें।
• संक्रमित व्यक्ति चश्मे का उपयोग करें।
आंखों को बार-बार हाथ से ना छुएं एवं संक्रमित होने पर आइसोलेशन के नियमों का पालन करें।
• आंखों में संक्रमण होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को अवश्य दिखाएं बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार का आई ड्रॉप उपयोग नहीं करें।

