सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन पर प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन पर प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत
खुटहन (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सीएचसी केंद्र खुटहन में सोमवार को प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत होने का मामला सामने आया है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चे बच्चे की मौत पर परिजनों ने हंगामा करते हुए डाक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है जानकारी होने पर मौके पर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने सीएचसी परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि दोषी स्टाफ के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय। प्रसूता व उसके बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर समेत समस्त स्टाफ़ मौके से फ़रार हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूराअंधरी गांव निवासी विनोद यादव की पत्नी गीता यादव (26) जो कि अपने पीहर कैराडीह गॉव में कुछ दिनों से रह रही थी। सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद मायके के लोगों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहा चिकत्सको ने भर्ती कर लिया।मृतिका के भाई शिवशंकर यादव ने बताया कि पीड़ा होने पर सुबह 06 बजे हॉस्पिटल पर लाये थे। डॉक्टर के द्वारा जांच पड़ताल की गई सब कुछ ठीक था डॉक्टर ने कहा कि दोपहर तक प्रसव अच्छे से हो जाएगा। लेकिन दोपहर को प्रसव नही हुआ बाद में कमरे से सभी को बाहर कर दिया गया और दरवाजा बंद कर लिया गया थोड़ी देर बार रेफर करने और यहाँ से प्रसूता को ले जाने की बात होने लगी, परिजनो ने अधीक्षक को बुलाकर चेकअप कराया गया तो डॉक्टर ने बताया कि मौत हो चुकी है। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक महिला डॉक्टर समेत सभी स्टाफ फ़रार हो गए। स्वजनों ने हॉस्पिटल का घेराव करते हुए महिला डॉक्टर स्टाफ़ पर कार्यवाही की मांग करने लगे।
लगभग दो घंटे तक हंगामे के बाद एसएचओ खुटहन ने जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। एसएचओ ने बताया की मृतका के भाई शिवपूजन यादव से शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है। जिसके बाबत उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए जांच कर कार्यवाही की जायेगी। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वही सीएचसी के अधीक्षक डा. रोहित लाल का कहना है कि प्रसव के दौरान बच्चे का सर बाहर नही आ पाया जिससे प्रसूता को हार्ट अटैक आ गया।इस कारण से जच्चा व बच्चा को बचाया नही जा सका।