राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा ग्राम नंदगांव में किशोर का शोर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नरसिंहगढ़। ग्राम नंदगांव में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा गांव में किशोर का शोर कार्यक्रम किया गया जिसमें गांव के 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरी सम्मिलित होकर पूरे गांव में रैली निकाली गई । रैली मैं किशोर का शोर चारों ओर मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार जैसे नारे लगाए गए एवं ले मसाले चल पड़े गीत गाकर पूरे गांव में रैली निकाल कर ग्राम पंचायत नंदगांव में संपन्न की गई जहां पर साथिया रेणुका नागर साथिया देवेश नागर आशा सहयोगी पुष्पा नागर द्वारा किशोर अवस्था पोषण उमंग क्लिनिक सुमन कार्यक्रम चैट बोट एवं टोल फ्री नंबर पर जानकारी दी गई। एवं बीच-बीच में ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा खेल गतिविधि करवाई गई। इसमें उपस्थित रहे गांव के सरपंच आशा सहयोगी पुष्पा नागर साथिया रेणुका नागर साथिया देवेश नागर एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से प्रशिक्षक आशा कारपेंटर दिलीप वर्मा और ग्राम के किशोर किशोरी उपस्थित रहे।

