समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह ने किया मेडिकल कॉलेज में ब्लड डोनेशन
ब्लड डोनेशन करने के बाद चंद्रयान 3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग का जश्न मनाया
समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह ने किया मेडिकल कॉलेज में ब्लड डोनेशन
ब्लड डोनेशन करने के बाद चंद्रयान 3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग का जश्न मनाया
सुल्तानपुर जिले के समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह जो कि कई वर्षों से सेवा कार्य निरंतर कर रहे हैं। चाहे वह किसी भी क्षेत्र का कार्य हो वह अपना बहुमूल्य योगदान हमेशा से देते आ रहे हैं। किसी व्यक्ति को ब्लड की आवश्यकता हो या कोई भी किसी बीमारी से जूझ रहा हो उनकी मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
बीते दिन बुधवार जिला अस्पताल में एक प्रसूता महिला जिसका बच्चा पेट में ही मर गया था। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की जान खतरे में आ गई थी। जिसे ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी । ऐसे में महिला के लिए मसीहा बनकर आगे आए समाज सेवी शत्रुघ्न सिंह जिन्होंने अपने जीवन का 20 वाँ रक्तदान करके महिला की जान बचाई।

