रोड एक्सीडेंट पर बने कानून का विरोध:सिवनी मालवा ड्राइवरों ने नारेबाजी कर, नया कानून वापस लेने की मांग
सिवनी मालवा में ड्राइवरों के द्वारा तहसील कार्यालय पहुँच एसडीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार नितिन राय को सौंपा। ज्ञापन में बताया की रोड एक्सीडेंट जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून के तहत अगर कोई ड्राइवर रोड पर एक्सीडेंट करके भाग जाता है और घायल को सड़क पर ही छोड़ देता है, तो उसे 10 साल की सजा होगी। वहीं, अगर एक्सीडेंट करने वाला शख्स, घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाता है तो उसकी सजा कम कर दी जाएगी। सिवनी मालवा ट्रक, बस सहित अन्य ड्राइवरों की ओर से मांग की गई है की इस कानून को वापस लिया जाए।
ड्राईवरों ने बताया की केंद्र सरकार की ओर से नया कानून बनाया है। जिसके तहत अगर कोई ड्राइवर रोड पर एक्सीडेंट करके भाग जाता है और घायल को सड़क पर ही छोड़ देता है तो उसे 10 साल की सजा होगी। वहीं, अगर एक्सीडेंट करने वाला शख्स, घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाता है तो उसकी सजा कम कर दी जाएगी। ड्राइवरों का कहना है कि एक्सीडेंट के बाद अगर ड्राइवर घायल को अस्पताल पहुंचाएगा तो उत्तेजित भीड़ से उसकी जान का खतरा हो सकता है। इसी के साथ ही सड़क पर ट्रक वगैरह से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे काले कानून को सरकार को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने आये ड्राइवरों के द्वारा ज्ञापन सौंप तहसील कार्यालय में ही जमकर नारेबाजी की गई और कानून को वापस लेने की मांग की गई। ड्राइवरों ने चेतावनी भी दी की अगर कानून को वापस नहीं लिया गया तो आगामी समय में उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सभी ड्राइवरों के द्वारा वाहन बंद कर दिए जायेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

