चितौड़गढ़ : धाकड़ विकास संस्थान चित्तौड़गढ़ का भामाशाह समारोह सम्पन्न
चितौड़गढ़। जिला मुख्यालय पर रविवार को धाकड़ विकास संस्थान द्वारा धाकड़ छात्रावास सेगवा हाउसिंग बोर्ड में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर फूलसिंह धाकड़ जयपुर,विशिष्ट अतिथि डॉ देवीलाल धाकड़,आबकारी अधिकारी सुरेश धाकड़,शंकरलाल धाकड़ बांगेड़ा घाटा,कन्हैयालाल धाकड़ रावत का तालाब,गोवर्धन लाल पूर्व सरपंच अमरपुरा,गोपाल धाकड़ पूर्व सरपंच कनेरा,भेरूलाल धाकड़ बांगेड़ा घाटा,बगदीराम धाकड़ चंगेड़ी,धाकड़ युवा संघ जिलाध्यक्ष शिवनारायण धाकड़ मंडावली,किशन धाकड़ कनेरा,प्रह्लाद धाकड़,जगदीश धाकड़ रावतपुरा,शौकीन धाकड़ गाजनदेवी सरपंच,प्रहलाद धाकड़ लक्ष्मीपुरा, सरपंच,गोपाल धाकड़ डेलवास सरपंच,ईश्वरलाल धाकड़ उमेदपुरा सरपंच,गोविंद धाकड़ जिलाध्यक्ष प्रतापगढ रहे। समाज के भामाशाहों द्वारा समाज उत्थान, छात्रावास विकास,शिक्षा सम्बल,युवा विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। 10 भामाशाहों ने छात्रावास निर्माण में 1 लाख से अधिक सहयोग राशि,90 भामाशाहों ने 50 हजार से अधिक राशि,300 से अधिक भामाशाहों ने 5000 से अधिक राशि भेंट की। कार्यक्रम में स्नेहभोज धाकड़ विकास संस्थान की ओर से रहा भोजन व्यवस्था गीतालाल कोचवा ने सम्भाली
उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ गोवर्धन धाकड़ बांगेड़ा घाटा ने किया।
कार्यक्रम में दिलीप धाकड़ सेंती, गीता लाल धाकड़ बेनीपुरिया,भेरूलाल धाकड़ चित्तौड़ी खेड़ा,प्रकाश धाकड़ टाई,पार्षद नरेश धाकड़ सेंती,डॉ विनोद धाकड़ सहित समाज बंधुओं का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

