गुना हादसे के बाद भी बस ऑपरेटर गाइड लाइन को कर रहे अनदेखा, बिना परमिट के चल रहीं यात्री बसें

विगत दिनों गुना में हुए बस हादसे के बाद भी परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की फिटनेस चेकिंग का अभियान सिवनी मालवा शहर में शुरू नहीं किया गया है।

गुना हादसे के बाद भी बस ऑपरेटर गाइड लाइन को कर रहे अनदेखा, बिना परमिट के चल रहीं यात्री बसें

विगत दिनों गुना में हुए बस हादसे के बाद भी परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की फिटनेस चेकिंग का अभियान सिवनी मालवा शहर में शुरू नहीं किया गया है। इस कारण कई कंडम वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि नियम के अनुसार प्रत्येक वाहन के फ्रंट व साइड बॉडी पर फिटनेस प्रमाण पत्र लगाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा इनमें सफर करने वाले यात्रियों को उठाना पड़ सकता है। यात्री परिवहन में शासन द्वारा नियम तो  बना दिए गए हैं, लेकिन इन पर अमल कराने के लिए जिम्मेदार परिवहन विभाग लापरवाही बरतता है। इस कारण इन नियमों को अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। इस कारण धड़ल्ले से भोपाल- इंदौर व ग्रामीण क्षेत्रों में बसे व अन्य वाहन दौड़ रहे हैं।

। नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली कई बसों की हालत जर्जर हो रही है। बसों के दरवाजे को जोड़-तोड़ कर अटकाए गए हैं। कई बसों की खिड़कियों में शीशे ही नहीं हैं। क्षमता से ज्यादा सवारियां होने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जोखिम हमेशा बना रहता है। 

इसके बावजूद जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर से गांवों में चलने वाली बसों में प्रत्येक दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। जबकि इन बसों में से कई की तो हालत ऐसी है कि धक्का मार होने के साथ ध्वनि प्रदूषण करती हैं। साथ ही इनमें यात्रियों को बैठने के लिए भी ठीक तरह से सुविधाजनक सीटें नहीं है।  अब देखना होगा परिवहन विभाग नगर में कोई कठोर कार्रवाई करता है या फिर गुना जैसे बस हादसे का इंतजार करता है। एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर ने बताया की अभी जानकारी मिली है की सिवनी मालवा में कई बसें बिना फिटनेस चल रही है जल्द ही संबंधित विभाग से बात कर पुलिस विभाग की मदद से संयुक्त अभियान चला कार्रवाई की जायेगी।