भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से मणिपुर के 86 इलाकों में घुसा पानी
चक्रवात रेमल की वजह से पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं. मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, असम और मेघालय में तबाही जैसे मंजर हैं. मणिपुर (Manipur) की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है और सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है. इसके बाद इलाके के लोगों ने कम्युनिटी हॉल में शरण ली है.

