UP Weather News: यूपी में सर्दी का असर दिखा, कई जिलों में न्यूनतम तापमान अपने सामान्य से भी नीचे लुढ़का

UP Weather News: यूपी में सर्दी का असर दिखा, कई जिलों में न्यूनतम तापमान अपने सामान्य से भी नीचे लुढ़का

UP Weather Today News: यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल है। कभी शीत लहर का अलर्ट जारी कर दिया जाता है तो कभी अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने लगी है।

यूपी मौसम का ताजा अपडेट

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। दिन में धूप की मौजूदगी के बावजूद रात और सुबह के समय ठंड तेज हो गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे शीतलहर जैसे हालात बनने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन तापमान में गिरावट लोगों को कंपकंपाने लगी है।

17 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में शीत लहर या अन्य किसी भी चीज का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 18, 19 और 20 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। 21 और 22 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस तरह 18 से लेकर 22 नवंबर तक प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। यह एक राहत की बात है।

 

 

आपके पसंद की स्टोरी

 

 

 

 

कानपुर में सबसे कम तापमान

वहीं न्यूनतम तापमान अपने सामान्य से भी नीचे आ गया है। कानपुर शहर में सबसे कम 7.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जोकि अपने सामान्य से 5.6℃ नीचे लुढ़क गया है। इसी तरह बाराबंकी में न्यूनतम तापमान अपने सामान्य से 5.9℃ नीचे लुढ़का है। यहां 8.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इटावा में 8.4℃, फुरसत गंज और अयोध्या में 9.5℃, मेरठ में 8.8℃ और बुलंदशहर में 9.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। लखनऊ में 11.2℃ न्यूनतम और 28.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में ठंड और तेज महसूस होगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों की ज्यादा देखरेख करने की जरूरत है, क्योंकि उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलते रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों का तापमान भी नीचे जा रहा है।



IMD का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में शीतलहर चलती है, लेकिन इस साल नवंबर में ही ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे सीजन के सबसे ठंडे दिनों के जल्दी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। रात और सुबह के समय बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।