उत्तर प्रदेश: उन्नाव के बांगरमऊ में बिजली विभाग की टीम के साथ मार पीट, चेकिंग अभियान के सचल दल पर किया हमला, बिजली कर्मी के आई चोटे।
Uttar Pradesh Unnao Bangaramau
उत्तर प्रदेश : उन्नाव बांगरमऊ बिजली विभाग की टीम पर हमला, हमले में घायल हुए बिजली कर्मी, बाइक में भी तोड़फोड़ की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर के तकिया मोहल्ले में अपने अधिकारियों के दिशा निर्देश पर चेकिंग अभियान के लिए एक सचल दल गया था।

बाइक के साथ तोड़फोड़ (फ़ाइल फ़ोटो)
चेकिंग दल नगर के तकिया स्तिथ एक घर पर जाता है और मीटर दिखाने को कहता है l परंतु सचल दल कर्मियों के मुताबिक इस बात से नाराज गृह स्वामी ने अपने बेटों के साथ बिजली कर्मियों को जम कर पीटा और बिजली कर्मियों की मोटर साइकिलो को भी तोड़ दिया बिजली कर्मियों ने अपने साथ की गईं मार पीट तथा गाड़ियां तोड़े जाने की सुचना दी मौके पर पहुंचे अधिकारीयों से भी गृह स्वामी और उनके बेटों से जम कर कहा सुनी हुई बिजली विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपीयो को कोतवाली लेकर चली गई कोतवाली में घायल बिजली कर्मियों ने प्रार्थना पत्र देकर कारवाही करने की मांग की पुलिस ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

