हरियाणा : मोनू मानेसर की गिरफ़्तारी से हिन्दू संगठनों में ग़ुस्सा, विश्व हिन्दू परिषद ने राजनैतिक साज़िश बता बुलाई पंचायत, रोड जाम के इनपुट पर पुलिस एलर्ट।
Haryana
हरियाणा के गुरुग्राम में मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों में गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए नारेबाजी की। विश्व हिंदू परिषद ने शाम को पंचायत बुलाई है बड़ा फैसला लेने की चेतावनी भी दी। मोनू मानेसर बजरंग दल का जिला संयोजक भी है। ग्रामीणों ने उसकी गिरफ्तारी को राजनैतिक साजिश बता आंदोलन की बात कही है। इस बीच पुलिस भी अलर्ट पर है।

विरोध करते VHP के कार्यकर्ता
मोनू मानेसर की गिरफ्तारी षड्यंत्र
विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक देविंदर सिंह की माने तो मोनू की गिरफ्तारी अचानक से की गई है। सोशल मीडिया पर मैसेज कर मोनू की गिरफ्तारी के विरोध में पंचायत बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि इसमें विहिप कोई बड़ा फेसला लेगी। देविंदर सिंह का कहना है कि नूंह पुलिस द्वारा कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार नही किया गया। बल्कि मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। यह बड़ा षड्यंत्र है और पंचायत में इसको लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
नेशनल हाईवे को कर सकते है ग्रामीण जाम
मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम पुलिस के पास इनपुट्स यह भी है कि नाराज और गुस्साए मानेसर और आसपास के ग्रामीण नेशनल हाई वे 48 को जाम कर सकते हैं। इसके बाद एहतियात के तौर पर भीष्म मंदिर के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी सूरत में नेशनल हाई वे को जाम न करने दिया जाए।

