छेड़छाड़ की शिकार छात्रा की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम, पुलिस से भी धक्कामुक्की।

Bareilly Case.

छेड़छाड़ की शिकार छात्रा की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम, पुलिस से भी धक्कामुक्की।

उत्तर प्रदेश बरेली : में छेड़छाड़ की शिकार छात्रा की मौत के बाद बवाल हो गया. पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। परिजनों का साथ देने कॉलोनी के हजारों लोग आ गए, आक्रोशित लोग बेटी के लिए इंसाफ की मांग करने लगे। जाम की खबर पाकर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी पहुंच गए, मौके पर पहुंचे अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा, प्रदर्शनकारियों ने विरोध में नारेबाजी भी की, हंगामा शांत कराने की कवायद में लगे पुलिस अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की की गई, लोगों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की, आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा को शोहदों ने जहर जबरन पिला दिया था। 

बेटी के लिए इंसाफ की मांग करने सड़क पर उतरे परिजन। 

मंगलवार को घटना के तीन दिन बाद छात्रा की मौत हो गई, परिजनों का कहना है कि छात्रा की हत्या की गई है. इसलिए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो, पुलिस पर आरोप है कि मामले को शुरू से हल्के में लिया. गुस्साए छात्रा के भाई ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी थी, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ था। 

पुलिस मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के भाई को पकड़ने में जुट गई, दूसरी तरफ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों पर पुलिस की कृपा बनी रही। परिजनों को मजबूरी में इंसाफ की मांग के लिए सड़क पर उतरना पड़ा, छात्रा की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है, उन्होंने बेटी के लिए इंसाफ की मांग की है. भाई ने मीडिया के सामने रो-रोकर इंसाफ की गुहार लगाई। 

छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने पिलाया था जहर। 

उसका कहना है कि राठौर नामक युवक पिछले एक साल से बहन का पीछा करता था.  27 जुलाई को भी कॉलेज के पास घेरकर छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर जबरन सेनीटाईजर में जहर मिलाकर पिला दिया। बहन को बचाने आए भाई से राठौर और तीन अन्य साथियों ने मारपीट की, पिता का कहना है कि 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद छात्रा की मौत हो गई। 

आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों को सुपुर्द करने की मांग की। एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि 28 जुलाई को थाना इज्जतनगर में धारा 354 का मामला दर्ज हुआ था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।