अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध असलहा और जिंदा कारतूस भी बरामद
भानपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के कस्बा भानपुर में एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु लखीमपुर भेज दिया । भीरा थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि चौबीस जून को भानपुर के निवासी रहमत पुत्र सद्दीक को नाजायज असलहा 312 बोर व एक जिंदा कारतूस 312 बोर के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा, जिसका पीछा कर टीम ने पकड़ लिया।पूछताछ में उसने अपना नाम रहमत पुत्र सद्दीक बताया। उसकी तलाशी में पुलिस को एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिले। इस पर आरोपी युवक को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया रहमत के खिलाफ थाने में पहले से विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। रहमत को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक राय,उपनिरीक्षक परितोष पांडेय,कांस्टेबल चन्द्र मोहन त्यागी,कांस्टेबल अरविंद कुमार,कांस्टेबल प्रदीप चीमा शामिल रहे।

