कंगना के बयान को 'नॉनसेंस' बोल प्रियंका ने दिया करारा जवाब
Kangana Ranaut ने कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजनीति के लिए फिट नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी, एक महत्वकांक्षी मां के पीड़ित बेटे हैं. अब इसे लेकर प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की है.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने 17 अप्रैल को BJP नेता और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के उस बयान को 'नॉनसेंस' (बेकार की बात) बताया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी भाई-बहन राजनीति के लिए फिट नहीं हैं. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. इंडिया टुडे को हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी, एक ‘महत्वकांक्षी मां के पीड़ित बेटे’ हैं. कंगना ने ये भी कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राजनीति में बने रहने के लिए उनकी मां द्वारा मजबूर किया जाता है.

