मोदी जी! महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आपके और मेरे बीच होगा

मोदी जी! महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आपके और मेरे बीच होगा

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी है. उन्होंने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, ‘मैं आपको महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू करने के लिए आमंत्रित करता हूं. यह मुकाबला आपके और मेरे बीच होगा.' शिवसेना के स्थापना दिवस के मौके पर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने मुंबई के दो हिस्सों में समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए.