'मुसलमानों को गाली दो और वोट लो', PM मोदी के 'घुसपैठियों' वाले बयान पर ओवैसी का वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अगर वह सत्ता में आई तो देश की संपत्ति घुसपैठियों को दे देगी'. उनके इस बयान पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने पीएम के 'अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह देश की संपत्ति 'घुसपैठियों' को दे देगी' वाले बयान पर उन्हें घेरा. ओवैसी ने पीएम पर वोट के लिए मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया.

