अगर BJP चुनाव जीत गई तो मछली खाने पर रोक लगा देगी

अगर BJP चुनाव जीत गई तो  मछली खाने पर रोक लगा देगी

कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) । तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगर लोकसभा चुनाव जीत जाती है तो वह मछली खाने पर रोक लगा देगी। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कूच बिहार में पार्टी उम्मीदवार जगदीश चंद्र बर्मा बासुनिया के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि भाजपा अगर जीत गई तो राज्य सरकार की महिलाओं के लिए प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण योजना ‘लक्ष्मीर भंडार’ को भी रोक देगी।