ग्रामीण अंचलों में भी दिखा चंद्रयान :-3 की सफल लैंडिंग की खुशी..रैली निकालकर बांटी मिठाइयां
ग्रामीण अंचलों में भी दिखा चंद्रयान :-3 की सफल लैंडिंग की खुशी..रैली निकालकर बांटी मिठाइयां
कांकेर/खिलेश्वर नेताम :- चंद्रयान 3 के सफलता उपरांत ग्राम सेलेगांव में चंद्र विजय रैली निकाली गई, जिसमें गांव के स्कूली बच्चों के साथ गांव के जागरूक युवाओं द्वारा भव्य रूप से खुशी मनाई गई जिसमें प्रमुख रूप से गांव के युवा वर्ग के श्री धनेंद्र ठाकुर नयन साहू अभिषेक साहू नयन शुक्ला एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री कृष्ण कुमार शुक्ला सुदामा पटेल, भगवत मानिकपुरी, उदय राम जैन, बबलू शुक्ला, हनी जैन खेमराज साहू, सरपंच प्रदीप ठाकुर, अविनाश नाविक, सजल साहू, शीतल साहू, गीतांजलि साहू, बाबा मानिकपुरी, वाकेश नाविक, एवं गांव के अन्य नागरिक उपस्थित थे, रैली के बाद राष्ट्रगान कर देश के वैज्ञानिकों एवं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद किया गया एवं मिठाई बांटी गई ।

