ओड़गी, इंदरपुर व कुदरगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन , ग्रामीणों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

ओड़गी, इंदरपुर व कुदरगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन , ग्रामीणों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

ओड़गी, इंदरपुर व कुदरगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन , ग्रामीणों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

 रोहित यादव / सूरजपुर :- कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनपद पंचायत ओड़गी के कलामांजन स्टेडियम मैदान से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया.जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा उपस्थित रहे. शनिवार को क्लस्टर इंदरपुर अन्तर्गत धूर, रामपुर व क्लस्टर कुदरगढ़ अन्तर्गत बभना, चपदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी द्वारा भी शिविर में आये हुए लोगों से चर्चा की गई और ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं से जुड़ सकें, इसके लिये उपस्थित जनों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के द्वारा महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र , गोद भराई, अन्नप्राशन , कुपोषित बच्चों को सुपोषित, व एनीमिया मुक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया व भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया. बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुतिकरण किया गया. जिन्हें पुरस्कार भी वितरित किया गया.

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह, रामेश्वर वैश्य,बलराम सोनी, अवध पाठक, प्रदीप द्विवेदी, आशीष प्रताप सिंह,प्रवीण गुर्जर, संतोष सिंह,अशोक गुप्ता ,केशव सिंह , संधारी यादव, विभीषण यादव , शिवकुमार राजवाड़े, गौरी सिंह,नीरज गुर्जर,विनीता यादव, जगदेव यादव , अरुण सिंह, दुर्गा गुप्ता, पुनीत पाठक, मोहन राजवाड़े, बृजेश कांशी, नरेश जायसवाल,अजेंद्र गुर्जर, उमेश्वर गुर्जर,प्रियंशु यादव, प्रवीण गुप्ता, संदीप तिवारी,विजय गुर्जर, कालीचरण काशी , अजेंद्र गुर्जर,आनंद पाठक ,हंसेलाल जायसवाल, राजेश पांडेय,धर्मराज सिंह पावले ,सोहन कुर्रे ,उमेश्वर गुर्जर, अवधेश सिंह,श्याम लाल गुर्जर, शंकर दुबे ,दुर्गा गुप्ता ,सुरेंद्र गुप्ता कन्हैयालाल साहू , नितीश सिंह,रावेन्द्र गुर्जर लाल बहादुर तिवारी, बेबी बंछोर, ओड़गी सीईओ विनय गुप्ता, बीईओ राजीव सिंह, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र कुशवाहा, एडीईओ जनराम वर्मा, सीडीपीओ मीरा कुरील, खंड चिकित्सा अधिकारी बंटी बैरागी, बीपीएम सखन आयाम , सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,ग्रामीणजन , सरपंच सचिव, रोजगार सचिव उपस्थित रहे. मंच का संचालन शिक्षक मो. शाकिर अंसारी व कुंजलाल यादव के द्वारा किया गया.