स्वर्गीय भुल्लन का मनाया नम आंखों से जन्मदिन।

किशनी,मैनपुरी-विकास खंड की ग्राम सभा अरसारा के ग्राम गोकुलपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए पालीटेक्निक के छात्र अभिषेक उर्फ भुल्लन यादव का बुधवार को जन्मदिन पर उसके दोस्तो ने पालीटेक्निक परिसर पर नम आंखों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।बताते चले कि 24 और 25 जून की रात को ग्राम गोकुलपुर में हुए आधा दर्जन लोगों की हत्या में सोनू यादव,सोनी यादव,सौरभ यादव,दीपक उपाध्याय,शिववीर यादव और भुल्लन की हत्या हुई थी। हत्या का आरोप परिवार के ही शिववीर पर लगा था।बुधवार को भुल्लन का जन्मदिन आया तो उसके साथ पढ़ने वाले दोस्तो ने बताया कि भुल्लन पढ़ने में होशियार और मिलनसार था ।किसी का भी जन्मदिन पड़ता था तो भुल्लन ही केक का इंतजाम किया करता था। बुधवार को भुल्लन के जन्मदिन पर दोस्तो ने विद्यालय परिसर पर फोटो लगाकर नम आंखों से श्रद्धांजली दी पर कोई केक नही काटा गया।