राजस्थान पाली मारवाड़ मानवता हुई शर्मसार हाउसिंग बोर्ड के पास नवजात को झाड़ियों में फेंका रोने की आवाज सुन लोगों ने बच्ची को बचाकर गले लगाया बांगड अस्पताल में कराया भर्ती

राजस्थान पाली मारवाड़  मानवता हुई शर्मसार हाउसिंग बोर्ड के पास नवजात को झाड़ियों में फेंका  रोने की आवाज सुन लोगों ने बच्ची को बचाकर गले लगाया बांगड अस्पताल में कराया भर्ती

पाली शहर में फिर एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई कहते है बच्चे भगवान का रूप हैं और बेटी साक्षात लक्ष्मी का अवतार... लेकिन  नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मां उसे मरने के लिए झाडियों में फेंक गई कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है तो हुआ भी यही झाड़ियों में पड़ी नवजात को लोगों ने देखा और उसे गले लगाकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार चल रहा है हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के साईं बाबा मंदिर के निकट सरकारी आवासीय कॉलोनी के लोगों ने हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी को सूचना दी कि एक नवजात बच्ची झाडि़यों में पड़ी है। इसके बाद नवजात बच्ची को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बांगड़ अस्पताल के मातृ शिशु स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा गया। चिकित्सकों ने उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। जहां उसका उपचार जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए नवजात बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी।
नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जमा हुए लोग
विकू पत्नी राजेन्द्र ने बताया कि सरकारी आवासीय कॉलोनी में बने मकानों के पीछे झाडि़यों में एक बच्ची के रोने की आवाज आई। जिस पर कॉलोनी के लोग जमा हो गए। लोगों ने झाडियों से बच्ची को निकालकर गोद में लिया और उसे गले लगाकर दुलारा। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।