बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने मृतक के आश्रितों को आपदा अनुग्रह राशि का चेक प्रदान की
बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने मृतक के आश्रितों को आपदा अनुग्रह राशि का चेक प्रदान की
आज जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा प्राकृतिक आपदा के कारण तीन मृतक के परिजनों को आपदा अंतर्गत अनुग्रह अनुदान राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। आवेदक सविता कुमारी के पति स्वर्गीय दशरथ कुमार की मृत्यु वज्रपात के कारण हो गई थी। आवेदक सुहागिया देवी के पुत्र स्वर्गीय मुन्ना कुमार एवं सुभद्रा देवी के पति स्वर्गीय विजेंद्र पासवान की मृत्यु सर्पदंश के कारण हो गई थी। तीनों मृतक के परिजनों को जिला पदाधिकारी द्वारा अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई।