टेहरका पुलिस की बर्बरता भाजपा का जन अन्याय---अवधेश प्रताप सिंह
टेहरका पुलिस की बर्बरता भाजपा का जन अन्याय---अवधेश प्रताप सिंह
टेहरका पुलिस की बर्बरता भाजपा का जन अन्याय---अवधेश प्रताप सिंह
टेहरका थाना पुलिस द्वारा छात्र के साथ बर्बर मारपीट का मामला
एंकर। भाजपा की शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश में पुलिस थाने ठेके पर चल रहे हैं। इसी प्रणाली की बजह से निवाड़ी जिले के टेहरका थाना पुलिस द्वारा एक छात्र के साथ बहुत ही बर्बरतापूर्ण मारपीट का मामला सामने आया है। उक्त बात निवाड़ी जिले के बरिष्ठ नेता अवधेश प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि खुद को जनता की सरकार कहने बाली शिवराज सरकार की पुलिस इतनी बर्बर हो चुकी है कि टेहरका पुलिस ने बीए फाइनल के छात्र ऋषि सिंह को ग्राम ग्वावली में भागवत कथा से उठाया और जंगल मे ले जाकर लाठी बेंत से बर्बर मारपीट की। इसके बाद जबरदस्ती वीडियो बनाकर दुसरो के खिलाफ आरोप लगबाते हुए पीड़ित छात्र ऋषि सिंह के बयान लिए। टेहरका थाने के 4 पुलिसकर्मी कुलदीप पाठक, बिहारी अहिरवार, अटल, मनोज शर्मा सहित एक अन्य पर मारपीट का आरोप लगा। लेकिन फिर भी प्रशासन द्वारा खानापूर्ति की कार्यवाही कर मामले को दबाया जा रहा है जो कि जनता के साथ बर्बरतापूर्ण अन्याय है।
जबकि उक्त मामले में प्रशासन को दोषी थाना प्रभारी टेहरका अर्पित पाराशर सहित पांचो पुलिसकर्मियों एवं नीरज उर्फ घनेन्द वैश्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर संबंधित पुलिस कर्मियों सहित थाना प्रभारी टेहरका अर्पित पाराशर को बर्खास्त करने की कार्यवाही की जानी चाहिए।