1200 करोड़ के मालिक हैं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कमाए हैं इतने रुपये

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए खेल रहे हैं। आइये, एक झलक उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं।

1200 करोड़ के मालिक हैं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कमाए हैं इतने रुपये

1/5

1200 करोड़ के मालिक हैं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कमाए हैं इतने पैसे

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनके दुनियाभर में फैंस हैं। सचिन को क्रिकेट के भगवान के नाम से भी जाना जाता है। उनकी नेटवर्थ 12 करोड़ से अधिक है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अब लाइमलाइट में रहते हैं। वह इस वक्त गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। आइये, ऐसे में जानते हैं आखिर अर्जुन की नेटवर्थ कितनी है।

 

2/5

2025 में कितनी है अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ?

2025 में अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ तकरीबन 22 करोड़ है। उनकी अधिक्तर कमाई आईपीएल से होती है। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 2023 में आईपीएल में डेब्यू किया था।

 

3/5

आईपीएल से कितने पैसे कमाते हैं अर्जुन तेंदुलकर?

मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार 2021 में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में साइन किया था और 2022 में उनके अनुबंध को 30 लाख रुपये में रीन्यू किया था। पिछले पांच सीज़न में अर्जुन ने आईपीएल से लगभग 1.4 करोड़ रुपये कमाए हैं।

 

4/5

घरेलू क्रिकेट से कितना कमा लेते हैं अर्जुन?

घरेलू क्रिकेट में अर्जुन रणजी ट्रॉफी, विजय हज़ारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में गोवा के लिए खेलते हैं और सालाना लगभग 10 लाख रुपये कमाते हैं।

 

5/5

मुंबई में परिवार संग रहते हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई में अपने माता-पिता के साथ 6000 स्क्वायर फीट के आलीशान घर में रहते हैं। सचिन ने 2007 में यह प्रॉपर्टी 39 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इसकी वेल्यू अब लगभग 100 करोड़ है।