राष्ट्रीय जूनियर शूटिंगबाल चैम्पियनशिप 6 अक्टूबर से जयपुर मे 

राष्ट्रीय जूनियर शूटिंगबाल चैम्पियनशिप 6 अक्टूबर से जयपुर मे 

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हाल मे 42 वी राष्ट्रीय जूनियर बालक व बालिका शूटिंगबाल चैम्पियनशिप दिनांक 6 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है। राज्यसंघ महासचिव डॉ ओ पी माचरा के अनुसार कुछ साउथ की टीमे 5 अक्टूबर कल प्रात जयपुर पहुँच रही है , कुछ टीमें शाम को, बाकी सभी टीमें 6 को सुबह पहुंच जाएगी । 28 राज्यों की बालक व बालिका टीमों के 600 के लगभग खिलाड़ी और 100 के लगभग पदाधिकारियों के लिये होटल आवास व भोजन की अच्छी व्यवस्था की जा रही तथा विजेता खिलाडियों को अन्य पुरस्कारों सहित नगद राशि भी एवार्ड प्राप्त खिलाडियों को दी जा रही है। अध्यक्ष दयानंद उपाध्याय के अनुसार इंडोर स्टेडियम मे खेल मैदान को भव्य बनाया जा रहा है तथा इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले दुरदर्शन पर दिखाये जा रहे है। राष्ट्रीय फैडरेशन के महा सचिव श्री रविन्द्र सिंह  तोमर व अध्यक्ष श्री अंशुल अग्रवाल 5 अक्टूबर को सांय जयपुर पहुँच रहे है।