7 महीने की प्रेग्नेंट एथलीट ने ओलंपिक में किया परफॉर्म

7 महीने की प्रेग्नेंट एथलीट ने ओलंपिक में किया परफॉर्म

पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलीट के बीच मेडल के लिए जंग देखने को मिल रही है. इस बीच मिस्‍त्र की एथलीट सभी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. 7 महीने की प्रेग्नेंट नाडा हाफेज महिला तलवारबाजी में नजर आईं. उन्‍होंने प्रेग्नेंट होने के बाद भी ना सिर्फ पेरिस ओलंपिक में हिस्‍सा लिया, बल्कि जीत भी दर्ज की. हालांकि, नाडा हाफेज अब ओलंपिक से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन उन्‍होंने अपना पहला मैच जीता था। इसके बाद वह अंतिम 16 में बाहर हो गई.