PAK क्रिकेटर ने उड़ाया सिख धर्म का मजाक, तो हरभजन सिंह ने लगा दी क्लास
पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स अपनी उल्टी-सीधी हरकतों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. अब पाक टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ कामरान अकमल ने सिख धर्म पर विवादित बयान दे दिया. अकमल के भद्दे बयान पर भज्जी ने उनकी क्लास लगा दी. लाइव टीवी पर बैठकर अकमल ने अर्शदीप और सिख धर्म के बारे में ऐसी बात गलत बात कही जिसे यहां लिखना मुमकिन नहीं है.

