बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत सहार प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

बिहार : भोजपुर जिला अंतर्गत सहार प्रखंड मे समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने 11/10/ 2023 को महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं को लेकर प्रखंड परिसर सहार में मैराथन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे गूंज रहे थे। सभी छात्रा टोपी एवं टी -शर्ट पहनकर भाग लिये थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनंदन चौधरी, एवं अध्यक्ष चिकित्सा पदाधिकारी हरिश्चंद्र चौधरी, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारी बेटीयां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस बल एवं अन्य क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनंदन चौधरी के द्वारा बताया गया। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी हरिश्चंद्र चौधरी के द्वारा बताया गया। कि बिहार विभिन्न योजनाओं को संचालन कर लाभ दिया जा रहा है। जिसे बेटियों स्कूल जा रही है। एवं पढ़ लिखकर हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत सहार प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत सहार प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया