चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक , बॉर्डर नाकों पर लगातार चेकिंग करने, वित्तीय संस्थानों, हाट बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए गए निर्देश

चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक , बॉर्डर नाकों पर लगातार चेकिंग करने, वित्तीय संस्थानों, हाट बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए गए निर्देश

चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक , बॉर्डर नाकों पर लगातार चेकिंग करने, वित्तीय संस्थानों, हाट बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए गए निर्देश

बलरामपुर-रामानुजगंज :- विधानसभा चुनाव की तैयारी, लंबित अपराधों की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने ली बैठक, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने, आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बनाई गई व्यापक योजना, बॉर्डर नाकों पर लगातार चेकिंग करने, वित्तीय संस्थानों, हाट बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए गए निर्देश

                  

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से) द्वारा आज दिनाँक 01 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लिया गया। बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह (भापुसे) के द्वारा समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में कहा गया कि हम सभी का प्रमुख दायित्व है कि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो, जिसके लिए हम सब की सहभागिता, सतर्कता एवं सक्रियता एवम् असमाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर इस निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराना है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर पर सतर्कता बरतने, बार्डर नाकों पर चेकिंग करने, नाकों पर सीसीटीवी लगाए जाने की योजना तैयार की गई। मध्य प्रदेश, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य से लगे सभी सीमाओं के चेक पोस्टो पर चेकिंग करने, अवांछित व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने तथा किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना, इनपुट प्राप्त होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर कठोर कार्यवाही किये जाने पर भी चर्चा की गई। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, शस्त्र, मादक पदार्थाे, अवैध कैश, आदि के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना चौकी प्रभारी को दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थायी वारंटियो,फरार/ईनामी अपराधियों की धरपकड हेतु कार्य योजना तैयार की गई। ऐसे आदतन अपराधी जिनके विरूद्ध विगत विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान जिला बदर/रा.सु.का. के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है उन बदमाशो को चेक करना एवं उनकी गतिविधियॉ पर सतत कडी निगाह रखने के संबंध में निर्देश दिया गया। बॉर्डर नाकों से अवैध नशीली सिरप (कोरेक्स)/ गांजा/ हिरोईन/अवैध शराब एवम् अन्य मादक पदार्थाे की तस्करी में संलिप्त स्रोतों/ अपराधियों के विरूद्ध सतत निगाह रखने एवम् कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।अवैधानिक गतिविधियों जैसे मादक पदार्थ/अवैध शराब/कैश/ निर्वाचन में मतदाताओ को प्रलोभन हेतु देने वाली सामाग्री तथा किमती वास्तुवों आवागमन की सूचना हेतु मुखबिर लगाने तथा ऐसे गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।  

पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र से लगे समस्त संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रो की सूची बनाकर उन मतदान केन्द्रो का भ्रमण करने तथा आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। सीमावर्ती क्षेत्रो में विवादित व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने व चुनाव पभावित करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने एवं ऐसे व्यक्त्यिों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये अधिक से अधिक बाउण्ड ओवर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में लंबित स्थाई वारंटीओं की थाना चौकी वार समीक्षा की गई समीक्षा उपरांत थाना चौकी प्रभारियों को स्थाई वारंटीओं की तामिली धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्थाई वारंटी तामिली करने पर कैश रीवार्ड देने हेतु भी कहा गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में स्थाई वारंटीओं की तामिली करना है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में पुराने लंबित अपराधों तथा महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों में कड़ी फटकार लगाते हुए लंबित अपराध लंबित चालान, लंबित मर्ग के निकाल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा जल्द से जल्द निकाल करने हेतु आदेशित किया गया। फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए उनकी शिकायत रिपोर्ट पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। आम जनता के प्रति प्रत्येक दिशा में अच्छा कार्य कर जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना है सामुदायिक पुलिसिंग को और भी बेहतर करना है बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करें पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है जिसके प्रति प्रत्येक पुलिस अधिकारी कर्मचारी को समर्पण भाव से करना है थाना चौकी के फरार आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी समय से पूर्व विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने तथा बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना चौकी प्रभारियों को गस्त पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया की पेट्रोलिंग नाइट गस्त, एटीएम बैंक आदि की नियमित चेकिंग करने तथा सेंसिटिव एरिया में सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

सायबर से संबंधित मामलों में सतकर्ता बरतने तथा आमजन तथा थाना/चौकी क्षेत्र के लोगों को सतर्क रखने एवं गुम बालक बालिकाओं के प्रकरणों में तत्काल टीम गठित कर पतासाजी करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने एवं निरंतर पेट्रोलिंग करने तथा नशे का सेवन करके वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने,हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि वर्तमान में त्योहारों का सीजन है, स्कूल कॉलेज में बच्चों के स्कूल जाने एवं स्कूल से वापस आते समय पेट्रोलिंग अवश्य करें छेड़छाड़ की घटनाएं किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि पेट्रोलिंग गाड़ियों में हूटर/ सायरन आदि अनिवार्य रूप से लगा हो कहा गया

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा, नशीली शिरफ, जुआ सट्टा, ओवर लोडिंग आदि के विरुद्ध प्रभावी करवाही करने सख्त निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र धार्मिक स्थलों, हाट बाजार, स्कूल कॉलेजों में लगातार पेट्रोलिंग करने एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना चौकी प्रभारियों को शाम के बाद गश्त पर निकलने तथा पेट्रोलिंग नियमित करने, बैंक एटीएम रोजाना चेक करने, संदिग्ध व्यक्ति, ठेले वाले, फेरी वाले एवं अन्य को प्रॉपर नियमित चेक करते रहे, मुसाफिर रजिस्टर अपडेट रखें, मुसाफिर रजिस्टर में ठेले वाले व फेरी वाले या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें तथा उनका नाम पता मोबाइल नंबर एवं आवश्यक जानकारी रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें, वह कहां से आया है, क्या करने आया है, किसके घर में निवास कर रहा है पूरी जानकारी संबंधित थाना प्रभारी के पास होनी चाहिए।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी आदि पर पूर्णता लगाम लगाए जाने तथा वरिष्ठ कार्यालयों के आदेश/निर्देश का अक्षरशः कियान्वयन करने, थाना/चौकी भवन/कैम्पस को साफ-सुथरा रखने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने एवं अभिलेखों को उत्तम ढंग व रीति रखने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  चंद्रेश सिंह ठाकुर, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक झा,  नारद कुमार सूर्यवंशी, एसडीओपी रामानुजगंज, एसडीओपी कुसमी  रितेश चौधरी, डीएसपी  बजीलाल सिंह एवम् जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी, स्टेनो, रीडर, चुनाव सेल प्रभारी एवम् कार्यालय के अन्य शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।