बाबूगढ़ चोपला रेलवे ट्रेक पर कार्य कर रहे ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

बाबूगढ़ चोपला रेलवे ट्रेक पर कार्य कर रहे ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

(रिपोर्ट रियाज चौधरी)   जनपद हापुड़:- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी । मृतक ट्रेकमेन की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। जिसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन सवाल ये उठता है कि जब ट्रैक पर कार्य चल रहा था तो आखिर ट्रेन ट्रेक पर कैसे आई आखिर कोन है दोषी या कार्य को लेकर हुई लापरवाही कही ऐसा तो नहीं की कोई प्लानिंग या आत्महत्या आखिर मौत का क्या रहा होगा कारण अब पुलिस की जांच के बाद ही तय करता है की मौत का जिम्मेदार कोन।