राजस्थान पाली जिला खिवाड़ा: मेवी खुर्द के सूबेदार हनुमंतसिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा समूचा क्षेत्र में दी श्रदांजलि

पाली जिले के खिंवाडा कस्बे के समीप मेवी खुर्द गांव के सपूत हनुवंतसिंह राठौङ (54) की बुधवार को बांग्लादेश से लगती सीमा पर पश्चिम बंगाल के रायगंज सेक्टर के पतिराम क्षेत्र में बीएसएफ के 61 बटालियन में सूबेदार के पद पर तैनात हनुमंतसिंह की डॄयूटी के दौरान दिल का दौरा पङ जाने से मौत हो जाने के बाद गुरुवार देर रात को उनका पार्थिव शरीर खिंवाङा पुलिस थाने में लाया गया। जहां से शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मेवी खुर्द रवाना करने से पहले सेना के वाहन में खिंवाङा पुलिस थाने से सुबह नो बजे रवाना हुआ। जो गुङा ठाकूरजी गांव होते हुए खिंवाङा कस्बें के मुख्य बस स्टैण्ड पर पहुंचने पर उनके अंतिम दर्शन  के लिए पुरा कस्बा उमङ पङा। कस्बें के मुख्य बाजार, आखरिया चौक, मस्जिद क्षेत्र होते हुए मेवीखुर्द गांव पार्थिव शरीर पहुंचा। उनके सम्मान में खिंवाङा कस्बें के बाजार तीन घंटे तक बंद रहे। इस दौरान कस्बेवासियों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी ।