राजस्थान पाली : सीवरेज की समस्या से परेशान वार्ड 12 में रास्ता जाम किया वही वार्ड 30 के लोगों ने ज्ञापन सौंप बताई समस्या मांगा समाधान*

राजस्थान पाली : सीवरेज की समस्या से परेशान वार्ड 12 में रास्ता जाम किया वही वार्ड 30 के लोगों ने ज्ञापन सौंप बताई समस्या मांगा समाधान*
राजस्थान पाली : सीवरेज की समस्या से परेशान वार्ड 12 में रास्ता जाम किया वही वार्ड 30 के लोगों ने ज्ञापन सौंप बताई समस्या मांगा समाधान*

पाली शहर के वार्ड संख्या 12 में दुर्गा कॉलोनी में रास्ता जाम कर विरोध जताते हुए बताए की 
सीवर लाइन ब्लॉक होने से शहर के अधिकतर वार्डों के लोग परेशान हैं वार्ड संख्या 12 में क्षेत्रवासियों ने रास्ता जामकर विरोध जताया। इधर वार्ड संख्या 30 के लोगों ने एडीएम सिलिंग को ज्ञापन सौंप सीवर लाइन के चेंबर से सड़क पर फैल रहे पानी से निजात मांगी वार्ड संख्या 12 दुर्गा कॉलोनी में गुरुवार को पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में वार्डवासियों ने रास्ता जाम कर दिया और जमकर नगर परिषद और आरयूआईडीपी को कोसा। यहां रहने वाले लोगों को शिकायत थी कि सीवरेज चोक होने से उसका गंदा पानी घरों में आ रहा है। पेयजल सप्लाई में भी गंदा पानी आ रहा है। और बरसात से वार्ड की कई सड़कें टूट चुकी है। लेकिन उसे दुरुस्त करवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इसलिए उन्हें यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
दो घंटे तक लगाया जाम, कोई अधिकारी नहीं पहुंचा
दुर्गा कॉलोनी में करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। वार्डवासी सड़क पर बैठे रहे लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को जिला कलेक्टर के समक्ष समस्या बताने की बात कही।
*वार्ड संख्या 30 से भी सीवरेज समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग*।                                  वार्ड संख्या 30 से भी सैकड़ों लोग पार्षद प्रतिनिधि मोहसीन खत्री के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम सीलिंग जबरसिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि उनके वार्ड में आंखों के हॉस्पिटल से लेकर सिंधी कॉलोनी चौराहे तक सीवरेज को लेकर समस्या है। सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।