हाथरस में विवाहित प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड, शवों के पास 3 साल की बेटी खेलती रही

हाथरस में एक सनकी प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर सनकी प्रेमी ने फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को बंद कमरे से बरामद किया है।

हाथरस में विवाहित प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड, शवों के पास 3 साल की बेटी खेलती रही

सूरज मौर्या, हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर प्रेमी युवक ने खुद फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। वहीं दोनों के शवों के पास मृतक प्रेमिका की करीब 3 साल की बेटी खेलती रही।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब महिला का पति शाम को घर वापस आया तो घर का दरवाजा अन्दर से बंद था। काफी कोशिश के बाद 3 साल की बेटी ने दरवाजा खोला तो अन्दर का मंजर देख सब के होश उड़ गए। दोनों के शव प्रेमिका के घर में पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला जानिए

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में गुरुवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव के ही रहने वाले विपिन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका घर के अंदर बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसी कमरे गांव का ही एक 25 वर्षीय युवक प्रकाश पुत्र राधेश्याम का शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक ने पहले प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद सनकी प्रेमी ने फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी हिमांशु माथुर और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और फॉरेसिंक टीम की मदद से घटना की छानबीन शुरू कर दी।

 

जांच जारी

इस पूरे मामले में सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि गांव नगला भूरा में स्थानीय लोगो के माध्यम से डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी गई थी कि गांव में दो लोगों की हत्या हो गई है। इस पर हाथरस गेट पुलिस और मेरे द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई। मौके पर पाया कि एक युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। पास में एक युवक फंदे पर लटका मिला। पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फॉरेसिंक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।