*मध्य प्रदेश का 53 वा जिला मऊगंज रीवा से अलग होकर 15 अगस्त को पूर्ण रूप से जिला के अस्तित्व में आ जाएगा*
*मध्य प्रदेश का 53 वा जिला मऊगंज रीवा से अलग होकर 15 अगस्त को पूर्ण रूप से जिला के अस्तित्व में आ जाएगा*
*मध्य प्रदेश का 53 वा जिला मऊगंज रीवा से अलग हो कर नया जिला बनने जा रहा नये जिले को लेकर आज मऊगंज मे जिले निर्माण के समस्त विभागों की बैठक हुई सम्पन्न बैठक में कई बडे अहम फैसले लिए गए*
*रीवा से अलग होकर मऊगंज मध्य प्रदेश का 53 वा जिला बनने जा रहा हैं इस सम्बंध में आज मऊगंज जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई, इस बैठक में सांसद* *जनार्दन मिश्रा एवं विधायक प्रदीप पटेल के साथ कमिश्नर, आईजी, डी आईजी, कलेक्टर,एसपी, एसडीएम, एसडीओपी, सहित सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहें मऊगंज मे आ कर 4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को एक बड़ी सौगात दिया था जिला की घोषणा कर के जिसके बाद, मऊगंज जिले की रुप रेखा तैयार कर अब जिले का रुप देने* *की तैयारियां शुरू कर दी गई*
*15 अगस्त को देखते हुए जो अब करीब ही हैं ऐसे में समस्त विभाग कि प्रमुख बैठक लेकर मऊगंज जिला निर्माण के विषय में चर्चा की गई*
*मऊगंज जनपद पंचायत में हुई बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई इस दौरान रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि मऊगंज 15 अगस्त को जिले के अस्तित्व में आ जाएगा जिसके लिए गरिमा पूर्ण कार्यक्रम और परेंड के साथ ध्वजारोहण के कार्यक्रम पर चर्चा की गई*
*इसके बाद कलेक्टर द्वारा ये बताया गया रीवा से मऊगंज अलग होकर एक नया जिला बनने जा रहा हैं ऐसे में समस्त का कार्यालयो की साज सज्जा रंग एवं पोताई के साथ समस्त स्कूल के छात्रों को मऊगंज जिले के सम्बंध में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने सहित सभी विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि मऊगंज जिला जब बनने पहले दिन और अपने पूर्ण अस्तित्व मे आए तो यहां हर्ष उल्लास का माहौल रहें इसके साथ ही बैठक में मौजूद हायर सेकेण्डरी सीएम राइज स्कूल के मैदान का निरीक्षण किया गया मऊगंज जिले का 15 अगस्त का ध्वजारोहण नवीन परिसर शासकीय शाहिद केदार नाथ महाविद्यालय मे और सामूहिक कार्यक्रम सीएम राइज स्कूल ग्राउंड में होंगा*